{"_id":"5b4654f54f1c1b0e278b5eff","slug":"191531335925-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता की पत्नी से गालीगलौच पर एचएस के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी नेता की पत्नी से गालीगलौच पर एचएस के खिलाफ मुकदमा
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में आवास विकास चौकी क्षेत्र स्थित जगतपुरा में रहने वाले एक कांग्रेसी नेता की पत्नी के साथ क्षेत्र के ही एक हिस्ट्रीशीटर ने गाली गलौच कर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है। जगतपुरा निवासी कांग्रेसी नेता जयपाल सागर ने बताया कि उसके घर के पास ही हिस्ट्रीशीटर भूपेंद्र सिंह रंधावा रहता है। सोमवार को उसकी पत्नी ने जब भूपेंद्र से घर के पास शराब बेचने का विरोध किया तो उसने गाली गलौच कर मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए दबिश दी लेकिन भूपेंद्र पुलिस से बचने के लिए भूमिगत हो गया। आवास विकास चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि भूपेंद्र को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है। चुनावों से पहले उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी की जाएगी।