{"_id":"5a5f9dfe4f1c1b8f268b5035","slug":"191516215806-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंच शादी कराने की मांग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंच शादी कराने की मांग की
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। पतरामपुर क्षेत्र के एक गांव के प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से अपनी शादी कराए जाने, परिजनों से सुरक्षा किए जाने की मांग की। प्रेमी युगल ने कहा कि वह दोनों एक दूसरे से बीते दो वर्षों से प्यार करते हैं। दोनों के घर पास-पास हैं। दोनों एक समुदाय के हैं, किंतु जातियां अलग-अलग हैं।
जातियां अलग होने के कारण उनके परिजन शादी के लिए रजामंद नहीं है। युवती ने कहा कि उसके परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ छह फरवरी को उसकी शादी तय कर दी है। वह दोनों घर नहीं जाना चाहते। दोनों को अपनी जान का खतरा है। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि युवती को उसके बयानों के लिए एसडीएम कोर्ट में भेजा गया है।