फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   तहसील और एसएलओ कार्यालय में भी जांच करेगी ईडी

तहसील और एसएलओ कार्यालय में भी जांच करेगी ईडी

Fri, 05 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
तहसील और एसएलओ कार्यालय में भी जांच करेगी ईडी
एनएच-74 निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के नाम पर की गई करोड़ों की हेराफेरी की जांच में जुटा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तहसील के साथ ही एसएलओ कार्यालय में जांच पड़ताल करेगी। देहरादून से पहुंचे ईडी के अधिकारी ने एसआईटी से कई घंटों तक एनएच के नाम पर की गई रुपयों की हेराफेरी की जानकारी ली। इसके अलावा एसआईटी ने बाजपुर के पूर्व एसडीएम हिमालय सिंह मर्तोलिया से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किये।
विज्ञापन

बहुचर्चित एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में भूमि अधिग्रहण के नाम पर करोड़ों के हेरफेर करने वाले काश्तकारों के साथ ही तत्कालीन अफसर भी अब प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। प्रवर्तन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को हेरफेर के खेल में लिप्त तत्कालीन अफसरों की कुंडली भी खंगाली। इससे साफ है ईडी तत्कालीन अफसरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

बाजपुर, काशीपुर और जसपुर तहसील की जांच में एसआईटी के सामने रुपयों के हेरफेर के कई मामले सामने आये हैं। ईडी ने उक्त तहसीलों के साथ ही एसएलओ कार्यालय के दस्तावेजों को खंगालने की तैयार पूरी कर ली है। अभी कुछ और दिनों तक ईडी के जनपद में डटे रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पूर्व एसडीएम हिमालय सिंह मर्तोलिया से भी एसआईटी ने पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किये। इसके साथ ही घोटाले में लिप्त पाये जाने पर मुलजिम बनाये गये कुछ काश्तकारों की धरपकड़ के लिए भी एसआईटी ने रणनीति तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार कई काश्तकार चंडीगढ़ और अमृतसर में छुपे हैं। बुधवार को एसआईटी ने काशीपुर के कुंडा क्षेत्र मे कुछ काश्तकारों की धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed