फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   लेखपालों को ट्रेप किए जाने की अफवाह से तहसील परिसर में मचा हड़कंप

लेखपालों को ट्रेप किए जाने की अफवाह से तहसील परिसर में मचा हड़कंप

Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों को ट्रेप किए जाने की अफवाह से तहसील परिसर में मचा हड़कंप

विज्ञापन
काशीपुर में दो लेखपालों की धपकड़ के लिए विजिलेंस टीम के छापे की अफवाह से तहसील परिसर में हड़कंप मचा रहा। इसके चलते लेखपाल और कानूनगो अपने कार्यालय बंद कर चले गए। हालांकि अफवाह कोरी साबित हुई।
बुधवार दोपहर बाद तहसील परिसर में यह अफवाह उड़ी कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर कार्रवाई कर हल्द्वानी से आई विजिलेंस टीम दो लेखपालों को ट्रेप कर साथ ले गई है। अफवाह को लेकर तहसील परिसर में हड़कंप मचा रहा। आनन-फानन में सभी लेखपाल और कानूनगो अपने कक्षों में ताला लगाकर अलग हट गए। इस अफवाह को लेकर तहसील कर्मियों और स्टांप वेंडरों के मोबाइल की घंटी बजती रही, लेकिन कहीं से भी घटना की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तहसीलदार संजय कुमार भी इसकी सच्चाई जानने का प्रयास करते रहे। जिन दो लेखपालों को ट्रेप किए जाने की अफवाह फैलाई जा रही थी, बात करने पर उन्होंने इसे अफवाह बताया। सीओ (विजिलेंस) डीआर आर्य ने भी इस तरह की कार्रवाई से इनकार किया। जानकारी करने पर पता लगा कि विद्युत चोरों की धरपकड़ के लिए विजिलेंस टीम ने बांसफोड़ान क्षेत्र में छापामारी की थी। टीम ने गाड़ी तहसील कंपाउंड में खड़ी की थी। इसी के चलते तहसील में लेखपालों के ट्रेप होने की अफवाह फैली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed