फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   निगम के कूड़ेदान में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

निगम के कूड़ेदान में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

Tue, 19 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
निगम के कूड़ेदान में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
नैनीताल रोड पर सड़क किनारे रखे नगर निगम के कूड़ेदान में एक अधेड़ का शव मिलने से खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस अधेड़ के शव की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर इंद्रा चौक से कुछ दूरी पर स्थित नगर निगम ने अपने कार्यालय से लगी सड़क किनारे की खाली जमीन पर कूड़दानों का ढेर लगाया है। सोमवार की शाम आसपास के कुछ दुकानदारों ने एक कूड़ेदान में करीब 45 वर्षीय अधेड़ का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस ने शव को कूड़ेदान से बाहर निकालकर आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त करवाने के प्रयास किये लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि ठंड से बचने के लिए अधेड़ कूड़ेदान में घुसा होगा और वहीं उसकी मौत हो गई। बाजार चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह के अनुसार मृतक कूड़ा बीनने का काम करता था और रात बिताने के लिए अक्सर दुकानों के बाहर ही सोता था। फिलहाल शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed