फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अवैध खनन रोकने को नदी क्षेत्र में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

अवैध खनन रोकने को नदी क्षेत्र में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 27 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन रोकने को नदी क्षेत्र में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
काशीपुर। अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कोसी में खनन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी लगाने के लिए संभावित स्थलों को चिन्हित किया। इसके अलावा खनन माफियाओं द्वारा बनाए गए रास्ते को जेसीबी मशीन से खुदवा दिया। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने सीओ राजेश भट्ट, थाना प्रभारी जसवीर सिंह व हल्का लेखपाल के साथ बेगमाबाद में खनन क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बताया कि कोसी नदी के यूपी क्षेत्र में अवैध खनन किए जाने की सूचनाएं मिल रही है। एएसपी ने आईटीआई थाना प्रभारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन के वाहन उनके क्षेत्र से न गुजर पाए। इसके अलावा बेगमाबाद में माफियाओं द्वारा अवैध खनन के लिए बनाए गए मार्ग को जेसीबी से खुदवा दिया। टीम ने अवैध खनन रोकने को सीसीटीवी के स्थान चयनित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed