फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   बाहर वाली के लिए घरवाली और बच्चों को घर से निकाला

बाहर वाली के लिए घरवाली और बच्चों को घर से निकाला

Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बाहर वाली के लिए घरवाली और बच्चों को घर से निकाला
रुद्रपुर। बिंदुखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले वाहन चालक ने प्रेेमिका के चक्कर में पत्नी और तीन बच्चों की पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने बच्चों के साथ कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को बिंदुखेड़ा निवासी एक महिला 12 साल के बेटे और दो बेटियों के साथ कोतवाली पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति का किसी महिला संग अवैध संबंध है। इसकी जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो पति ने आए दिन उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। सोमवार रात इसी बात को लेकर पति ने उसे और बच्चों को पीटा। विरोध जताते पर पति ने उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed