फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत

Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत
किच्छा। सिडकुल की टाटा कंपनी में कार्यरत युवती की लालकुआं से बरेली जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने इयरफोन लगा रखे थे। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बंडिया निवासी निरभान सिंह की 19 वर्षीय पुत्री महिमा राघव सिडकुल की टाटा कंपनी में नौकरी करती थी।

सोमवार की सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए निकली और रेलवे लाइन किनारे बस पकड़ने जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही लालकुआं-बरेली ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त युवती के कानों में इयरफोन लगा था। इसी वजह से वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सकी। जीआरपी पुलिस के उपनिरीक्षक बलवीर सिंह राणा ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है।
विज्ञापन


एक दिन पहले मनाया था भाई का जन्मदिन
किच्छा। ट्रेन की चपेट में आई महिमा के पिता निरभान सिंह ने बिलखते हुए बताया कि उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। महिमा सबसे बड़ी थी। बताया रविवार रात को उनके पांच साल के बेटे शिव का जन्म दिन था, जिसमें उन्होंने घर पर पार्टी रखी थी। रात को सभी बच्चे डीजे पर डांस करते रहे उन्होंने महिमा को आज ड्यूटी से छुट्टी लेने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। बताया कि उनकी पुत्री अपने सारे कुनबे में सबसे अधिक योग्य थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed