{"_id":"5b50d74c4f1c1b3e748b5f8f","slug":"171532024652-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार के बंडलों के साथ पकड़ा युवक चकमा देकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार के बंडलों के साथ पकड़ा युवक चकमा देकर भागा
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। ग्रामीणों ने गोदाम से तार के बंडल चोरी कर ले जा रहे युवक को दबोच लिया लेकिन युवक ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया। गोदाम स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार रात ग्राम सरदारनगर में कंधे पर सफेद रंग का कट्टा रखकर जा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। कट्टा खोलकर देखा तो उसमें हजारों रुपयों के तार के बंडल और टुकड़े बरामद हुए। युवक ने तार के बंडलों को गांव स्थित श्यामलाल खेड़ा के गोदाम से चोरी कर लाए जाने की बात कुबूल की। युवक ने खुद को वार्ड नंबर छह निवासी सुलेमान बताया।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों को चकमा देकर गन्ने के खेत में घुस गया और फरार हो गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान चंद्रजीत सुध के नेतृत्व में थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। वहां हरिप्रकाश खेड़ा, कृष्ण लाल नरुला, गोकुलचंद खेड़ा, प्रेम प्रकाश, चिमन लाल खेड़ा, पंडित विष्णु दत्त शर्मा, वरुण खेडा, नितिन गाबा, रचित खेड़ा आदि थे।