फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ट्रक की चपेट में आकर सात साल का मासूम घायल

ट्रक की चपेट में आकर सात साल का मासूम घायल

Mon, 24 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर सात साल का मासूम घायल
रुद्रपुर। शनिवार देर शाम घर के बाहर सड़क किनारे घूम रहा एक सात वर्षीय बालक बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेने के बाद ट्रक को सीज कर दिया, जिससे घटनास्थल पर हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।
विज्ञापन


भूरारानी प्राइमरी पाठशाला के पास रहने वाले उमेश का सात वर्षीय बेटा रंजीत शनिवार शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान वह सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक के पहियों की हवा निकाल कर चालक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोग ट्रक को आग लगाने पर भी आमादा हो गए। सूचना पर अपनी फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल तुषार बोरा ने ट्रक चालक कासगंज निवासी धर्मवीर को हिरासत में लेने के बाद ट्रक को क्रेन से उठाकर कोतवाली पहुंचा दिया। आक्रोशित क्षेत्रवासी कोतवाल से ट्रक चालक को उन्हें सौंपने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कर दिया। पूछताछ में चालक धर्मवीर ने बताया कि वह काशीपुर से सामान लेकर भूरारानी आया था और माल उतार कर करने के बाद वापस बरेली जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल में भर्ती रंजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed