{"_id":"5d1e48958ebc3e3c8a2fbf64","slug":"15622657249-kashipur-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति समेत तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
जसपुर में एक महिला ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम मेघावाला निवासी गुलनाज पुत्री जाकिर अली ने कहा कि उसका निकाह 13 मई 2018 को वसीम निवासी मोहम्मद फतेहनगर, शेरकोट, बिजनौर के साथ हुआ था। निकाह के पांच माह बाद 18 अक्तूबर 2018 को उसकी विदाई हुई थी। उसका पति वसीम, सास राबिया उर्फ छम्मो और ननद रिजवाना पत्नी नवाब निवासी नहटौर जिला बिजनौर पांच लाख रुपये दहेज में लाने की मांग करने लगे। 25 मार्च 2019 को उन्होंने एकराय होकर पीटा और उसे घर से निकाल दिया। वह चार माह की गर्भवती थी। 23 अप्रैल 2019 को ससुरालियों ने उसके मायके में आकर भी पीटा। विरोध पर उसकी मां और बहन के साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।