फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   झपट्टा मार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

झपट्टा मार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
झपट्टा मार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
बाजपुर। झपट्टा मारकर मोबाइल और पर्स लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। उनके पास से तीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली में एसएसआई राजेश कुमार यादव ने बताया कि 12 जून को चैती चौराहा पर झपट्टा मारकर बाइक सवार युवकों ने एक मोबाइल, इसके बाद गांव कनौरा में नादिर हुसैन से मोबाइल और हाइवे दोराहा चौक पर आसिफ हाजी भूरा से मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच पड़ताल की। सोमवार सुबह हाइवे छोई मोड़ पर बाइक सवार तीन आरोपी लूट की योजना बना रहे थे कि सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल जोशी ने पुलिस टीम के साथ हरमीत सिंह और हैप्पी निवासी दोनों के गांव करनपुर कुंडा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी नितिन फरार हो गया। बताया कि वारदात के बाद हैप्पी असम चला गया था, जिसे बाद में हरमीत के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

टीम में एसआई दिनेश भट्ट, अमित जोशी, रवि प्रताप, जगदीश बोरा आदि रहे। एसआई दिनेश भट्ट ने बताया कि आरोपी साप्ताहिक बाजार में पर्स और मोबाइल लूटने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed