फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पीलीभीत के पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ मुकदमा

पीलीभीत के पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ मुकदमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
नानकमत्ता में रजिस्ट्रीशुदा बेचे गए मकान का फर्जी स्टांप बनाकर कब्जा करने के प्रयास में पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर पीलीभीत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को थाना पुलिस ने कटैयाफार्म थाना अमरिया यूपी निवासी पीलीभीत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, नानकमत्ता के रमेश रस्तोगी, उनकी पत्नी शशि रस्तोगी और सुखवंत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने बताया कि नानकमत्ता निवासी न्यू पंजाब ज्वैलर्स के स्वामी सुधीर रस्तोगी ने एसएसपी से पत्र के जरिये शिकायत की थी। इसमें कहा था कि सुधीर ने अपना रजिस्ट्रीशुदा मकान 10 मार्च 2016 को दिलराज कौर पत्नी नवदीप सिंह को बेचकर उसकी रजिस्ट्री कर दी थी। लेकिन आरोपियों ने बिक्रीनामे का फर्जी स्टांप पेपर तैयार कर एक अगस्त 2018 को उस पर कब्जा करने का प्रयास किया। कब्जे मे असफल होने पर आरोपी कई बार उसकी दुकान पर आए और गालीगलौच करते हुए धमकाया। आरोपियों ने सात लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये न देने पर देख लेने की धमकी देते रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुधीर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed