{"_id":"5cfd536bbdec2207382fc22f","slug":"156010582814-kashipur-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, ससुर समेत तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर के एक बैंक में तैनात ससुर पर फर्जी टीडी बनाकर देने का आरोप लगाते हुए दामाद ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मोहल्ला गौतम नगर कृपाल आश्रम निवासी नितेश कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी हसनपुर जिला जेपीनगर (अमरोहा) निवासी छोटे लाल की पुत्री प्रीति के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी, ससुर और उसके साले राजकुमार ने दबाव बनाते हुए प्रीति के भविष्य के लिए गारंटी के रूप में उससे पांच लाख रुपये की एफडी कराई थी। यह रकम उसने अपने ससुर को दी थी जो कि प्रथमा बैंक शाखा डबारसी में प्रबंधक थे। बाद में उसके ससुर ने उक्त रकम की टीडी बना दी, जिस पर बैंक की मुहर और हस्ताक्षर भी थे। व्यापार के लिए आवश्यकता पड़ने पर जब उसने बैंक शाखा डबारसी में जाकर बात की तो पता चला कि उक्त टीडी फर्जी है। इस नंबर की कोई टीडी बैंक द्वारा जारी ही नहीं की गई है। नितेश ने पुलिस को अपनी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ धोखाधड़ी करने और षड्यंत्र के तहत फर्जी टीडी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।