फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दो सगे भाइयों पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

दो सगे भाइयों पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
दो सगे भाइयों पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
काशीपुर में दो सगे भाइयों ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया और उसे बदहवास हालत में छोड़ गए। जाते-जाते किशोरी की मां को रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी। किशोरी के पिता ने कुंडेश्वरी चौकी में तहरीर सौंपी है।

तहरीर में एक व्यक्ति ने कहा कि वह अजमेर में मजदूरी करता है। उसका परिवार कुंडेश्वरी क्षेत्र में रहता है। आरोप है कि गांव के ही दो सगे भाई उसकी नाबालिग बेटी पर गंदी नजर रखते थे। जब मेरी पत्नी उन्हें समझाती है तो वह बेटी को उठा ले जाने की धमकी देते। बताया कि 25 मई की रात दोनों भाई उसके घर में घुस आए और बेटी को जबरदस्ती उठाकर एक झील के पास ले गए। जहां दोनों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब गांव के लोगों ने दोनों युवकों के परिजनों पर दबाव बनाया तो वह बेटी को बदहवास हालत में छोड़ गए। 28 मई को जब वह अजमेर से वापस लौटा तो उसने कार्रवाई के लिए कुंडेश्वरी चौकी में तहरीर दी। इस बात से गुस्साए दोनों भाई दो अन्य व्यक्तियों के साथ 30 मई को डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। उसकी बेटी को जबरदस्ती उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर आसपास गांव के लोग एकत्र हो गए। इसी दौरान भागते समय एक युवक का पैर फिसल गया और वह गिर गया। गांव वालों ने उसे पकड़कर चौकी में सौंप दिया। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी ने बताया कि 26 मई को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें समझौता हो गया था। 31 मई को दोबारा दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसे रेफर कर दिया गया था। उसका किसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज ने कहा कि किशोरी से दुष्कर्म के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed