फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ब्लेड से किया था कैदी ने कैदी पर हमला

ब्लेड से किया था कैदी ने कैदी पर हमला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
ब्लेड से किया था कैदी ने कैदी पर हमला

विज्ञापन
सितारगंज में सेंट्रल जेल में दो कैदियों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। एक नेपाली कैदी ने दूसरे कैदी पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। जेल में कड़ी सुरक्षा के बावजूद वहां ब्लेड का पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है। जेलर ने बताया कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट कार्यवाहक जेल अधीक्षक/एसडीएम मनीष बिष्ट को दी जाएगी।

जेलर जयंत पांगती ने बताया कि बीते बुधवार को सेंट्रल जेल में दुष्कर्म और हत्या के आरोप में बंद अंडर ट्रायल के कैदी सुनील यादव और अल्मोड़ा एवं दिल्ली में डकैती व हत्या के मामले के आरोप में यहां बंद कैदी गौरव उर्फ नेपाली के बीच संघर्ष हो गया था। इसमें नेपाली ने सुनील के गाल पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया था। सुनील का सीएचसी में इलाज कराया गया। जेलर ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज जांची गई है। अभी तक की जांच में सामने आया कि नेपाली ने सुनील के गाल पर ब्लेड मारा था। नेपाली का कहना है कि सुनील उसकी मुखबिरी करता था। बताया कि जेल में कैदियों से मुलाकात भी सुरक्षा के घेरे में होती है। गेट पर सख्त पहरा और तलाशी के कारण नेपाली को उस पर मुखबिरी का शक था। इस वजह से उसने मारपीट कर दी। मामले की जांच पूरी करने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट कार्यवाहक जेल अधीक्षक एसडीएम मनीष बिष्ट को दी जाएगी। जेल में कैदियों की कड़ी निगरानी के बावजूद कैदी के पास ब्लेड निकलना सुरक्षा पर सवाल है। हालांकि जेलर से इस बाबत पूछने पर उन्होंने कहा कि कैदियों के दाढ़ी बनाने की वजह से बैरक तक ब्लेड पहुंच जाते हैं। वह इस एंगल पर भी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed