फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   प्लाट दिलाने का झांसा देकर शिक्षक से ठगे रूपये 50 हजार

प्लाट दिलाने का झांसा देकर शिक्षक से ठगे रूपये 50 हजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्लाट दिलाने का झांसा देकर शिक्षक से ठगे रूपये 50 हजार

विज्ञापन
काशीपुर में प्लॉट बेचने का झांसा देकर एक छात्र ने शिक्षक से 50 हजार रुपये की रकम ऐंठ ली। प्लॉट की रजिस्ट्री न कराने पर शिक्षक ने अपनी रकम मांगी तो छात्र उनसे उलझ पड़ा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बरेली निवासी धर्मेंद्र सिंह यहां मोहल्ला आवास विकास में किराए पर रहते हैं। वह बाजपुर रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट में शिक्षक हैं। इसी इंस्टीट्यूट से आवास विकास कॉलोनी निवासी एक युवक एलएलबी का कोर्स कर रहा है। उक्त छात्र ने इंस्टीट्यूट के शिक्षक धर्मेंद्र को आईजीएल के पास एक प्लॉट दिखाया। उसने साढ़े 13 लाख रुपये में प्लॉट की डील फाइनल करने की बात कहकर शिक्षक से 50 हजार रुपये की रकम एडवांस में ले ली। छात्र ने उन्हें एक एकाउंट नंबर देते हुए बाकी रकम खाते में डालने को कहा लेकिन किसी कारण से वह रकम उक्त खाते में ट्रांसफर नहीं करा पाए। दो-तीन माह का समय बीत जाने के बाद भी छात्र ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं कराई। बाद में पता लगा कि उसकी प्लॉट बेचने के संबंध में उसके मालिक से कोई बात नहीं हुई थी। इस पर शिक्षक ने अपनी रकम वापस मांगी तो छात्र मुकर गया। मामले की जांच बांसफोड़ान चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed