फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   परिवादी ने कनिष्ठ सहायक के मुंह पर दे मारी फैसले की प्रति

परिवादी ने कनिष्ठ सहायक के मुंह पर दे मारी फैसले की प्रति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
परिवादी ने कनिष्ठ सहायक के मुंह पर दे मारी फैसले की प्रति
काशीपुर। फैसले से संतुष्ट नहीं होने पर एक परिवादी ने निर्णय की प्रति श्रम न्यायालय के कनिष्ठ सहायक के मुंह पर दे मारी और अभद्रता करते हुए न्यायालय परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची आईटीआई पुलिस उसे थाने ले गई। कनिष्ठ सहायक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम टियूलिया, बरेली (यूपी) निवासी राहुल कुमार पुत्र सेवाराम गंगवार सिडकुल, रुद्रपुर स्थित राजहंस प्रिटिंग प्रेस में बतौर संविदा श्रमिक काम करता था।
विज्ञापन


वह इस कंपनी में ठेकेदार के अधीन कार्य करता था। तीन वर्ष पूर्व फैक्ट्री में काम करते समय उसके एक हाथ की दो अंगुलियां कट गई थीं। मामले में राहुल ने फैक्ट्री प्रबंधन को पक्षकार बनाते स्थायी नियुक्ति के लिए परिवाद दायर किया था। बाद में उसने मुआवजे की भी मांग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने परिवाद में उस ठेकेदार को पक्षकार नहीं बनाया था, जिसके अधीन वह कार्य करता था। सुनवाई के दौरान उसने खुद ही अपने परिवाद में पैरवी की। सुनवाई के दौरान परिवादी यह साबित नहीं कर सका कि उक्त हादसा कंपनी परिसर में ही हुआ है। इस मामले में श्रम न्यायालय ने परिवादी के खिलाफ फैसला दिया था।


सोमवार को राहुल मिठाई का डिब्बा लेकर श्रम न्यायालय के परिसर में पहुंचा और न्याय कर्मियों पर तीखे कटाक्ष करते हुए मिठाई बांटनी शुरू कर दी। बाद में उसने कनिष्ठ सहायक से फैसले की प्रति ली।


फैसले को एक नजर पढ़ने के बाद उसने अभद्रता करते हुए इसकी प्रति न्याय कर्मी के मुंह पर दे मारी। बाद में वह हंगामा करते हुए फैसले पर बात करने के लिए पीठासीन अधिकारी से मिलाने की जिद पर अड़ गया। इस मामले में श्रम न्यायालय के कनिष्ठ सहायक पाकेश कुमार ने आईटीआई थाने में राहुल के खिलाफ धारा 332, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed