फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मोबाइल लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल लूट में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
केलाखेड़ा में पुलिस ने मोबाइल लूट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार मोबाइल सेट बरामद हुए है। एक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
आरोप है कि 14 मार्च को केलाखेड़ा के वार्ड संख्या-छह निवासी बैंक कर्मचारी पवन कुमार के साथ हाईवे पर मारपीट हुई। बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया था। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए थे। पवन कुमार ने थाने में तहरीर दी थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई संजीत कुमार ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर गांव भजवानंगला मोड़ पर मोबाइल लूट की योजना बनाते तीन आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चार मोबाइल सेट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इरफान उर्फ छोटू निवासी गांव धनसारा, कुलविंदर उर्फ विक्की निवासी चूना भट्टी बाजपुर और तरुण मंडल निवासी गांव सुंदरपुर दिनेशपुर बताया। तीनों आरोपियों को धारा 323,392,411 के अंतर्गत जेल भेज दिया। टीम में भगवत परिहार, त्रिभुवन सिंह, अशोक कुमार, चंदन सिंह आदि थे। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नशे के आदी हैं। इनका साथी कुलवंत सिंह उर्फ पोला निवासी ग्राम ठोठुपूरा हाल निवासी नवाबगंज बिलासपुर रामपुर फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed