{"_id":"5c1a90e6bdec2256e90e0622","slug":"151545244902-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमविवाह से नाराज युवक ने जीजा को धुना, मामला कोतवाली पहुंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमविवाह से नाराज युवक ने जीजा को धुना, मामला कोतवाली पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में प्रेम विवाह से नाराज युवती के भाई ने अपने जीजा की पिटाई कर दी। प्रेमी युगल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाकर जमकर फटकार लगाई। माफी मांगने पर पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।
कचनालगाजी निवासी कुलवंत सिंह ने बीती 17 अगस्त 2018 को गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने पुलिस को नवदंपति की सुरक्षा के आदेश दिए थे। इसके बाद काशीपुर आकर उक्त युगल अलग मकान में रहने लगे। बुधवार को कुलवंत अपने कपड़े लेेने के लिए कचनालगाजी स्थित अपने घर की ओर जा रहा था। आरोप है कि युवती के भाई ने रास्ते में कुलवंत को पकड़ लिया और जमकर पीटा। कुलवंत ने पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और पुलिस को सुरक्षा से संबंधित हाईकोर्ट का आदेश भी दिखाया। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली बुलाकर जमकर फटकार लगाई। माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने पर पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।