फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दुकानदार ने लोहे की राड से हमलाकर किया घायल

दुकानदार ने लोहे की राड से हमलाकर किया घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार ने लोहे की राड से हमलाकर किया घायल

विज्ञापन
काशीपुर में मोबाइल रिचार्ज कराने पर छुट्टे पैसे न देने पर दुकानदार ने एक ग्राहक के सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तहरीर में मोहल्ला रजवाड़ा निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी ने कहा है कि मंगलवार की रात वह अपने मोबाइल का सिम रिचार्ज कराने के लिए गंगेबाबा रोड स्थित एक मोबाइल सेंटर पर गया था। उसने अपने सिम में 199 रुपये का रिचार्ज कराया और भुगतान करने के लिए दुकानदार को दो हजार रुपये का नोट दिया। दुकानदार ने छुट्टे पैसे न देने पर उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर दुकानदार ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमलाकर दिया। जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर उसकी पत्नी हरदीप कौर भी वहां आ गई। दुकानदार ने उसके साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पत्नी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके सिर में दस टांके आए। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed