फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चाचा भतीजे से मारपीट करने के आरोप में छह नामजद

चाचा भतीजे से मारपीट करने के आरोप में छह नामजद

Fri, 23 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
चाचा भतीजे से मारपीट करने के आरोप में छह नामजद
चाचा भतीजे से मारपीट करने के आरोप में छह नामजद
विज्ञापन

काशीपुर। रंजिश में चाचा-भतीजे से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद के अलावा 15-20 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ग्राम कचनालगाजी निवासी जसविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में कहा है कि मानपुर रोड निवासी विनोद यादव पर उसका ट्रैक्टर-ट्रॉली का किराया बकाया चल रहा है। किराया मांगने पर विनोद उसे कई बार धमका चुका है। आरोप है कि बुधवार दोपहर को विनोद ने 20-25 लोगों के साथ उन्हें घेर लिया और मारपीट के साथ ही दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए। हमलावरों ने बाजार से लौट रहे उसके चाचा पूसा सिंह के साथ भी मारपीट और अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विनोद यादव, सत्यवली यादव, गुड्डू यादव, सौरभ यादव, हिमांशु यादव व शेखर यादव के अलावा 15-20 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed