फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पुलिस के नाम पर वसूले 80 हजार, मुकदमा दर्ज

पुलिस के नाम पर वसूले 80 हजार, मुकदमा दर्ज

Thu, 17 May 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के नाम पर वसूले 80 हजार, मुकदमा दर्ज
सूचनार्थ...
विज्ञापन


पुलिस के नाम पर वसूले थे 80 हजार, मुकदमा दर्ज
मोटर चोरी के शक में हिरासत में लिए गए थे दो युवक
अमर उजाला ब्यूरो
काशीपुर। मोटर चोरी के संदेह में पूछताछ को कोतवाली लाए गए दो आरोपियों को छुड़ाने के एवज में पुलिस के नाम पर 80 हजार की रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सारी रकम बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कुंडा थाने के ग्राम लालपुर निवासी दीपक ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि सात मई को उसका भाई घर से मोटर लेकर कहीं बेचने जा रहा था। संदेह होने पर गश्ती पुलिस ने मुकेश व उसके साथी बंटी को हिरासत में ले लिया। अगले दिन गांव का ही अंकित कुमार उसके घर आया। उसने बताया कि तुम्हारे भाई व बंटी को काशीपुर कोतवाली के सिपाही अनुज त्यागी व उसके साथियों ने पकड़ लिया है। वो दोनों को छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। जिस पर उसने 80 हजार रुपये का इंतजाम कर रकम अंकित कुमार को सौंपी। अंकित ने उसे भरोसा दिलाया था कि कोतवाली से छूटने पर वह बंटी के हिस्से की 40 हजार की रकम उससे वापस दिला देगा। अगले दिन 81-पुलिस एक्ट में चालान कर उसके भाई को कोतवाली से छोड़ दिया गया। लेकिन अंकित ने बंटी से उसे रकम वापस नहीं दिलाई। इस मामले में एसपी क्राइम से शिकायत की गई। जिस पर मामले की जांच सीओ राजेश भट्ट को सौंपी गई। सीओ ने जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टयता सही पाया। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने दीपक की तहरीर के आधार पर अंकित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक जयपाल सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वादी से ली गई रकम बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कोट-
पुलिस के नाम पर रंगदारी वसूली के मामले में जांच की गई है। जिसमें कुंडा थाने के लालपुर निवासी अंकित कुमार के पुलिस के नाम पर रकम लेने की बात सामने आई है। उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए गए हैं। इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश भट्ट, सीओ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed