{"_id":"5a8b1c734f1c1b91268bb373","slug":"131519066227-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने की होटल कर्मी से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने की होटल कर्मी से पूछताछ
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। रामनगर रोड स्थित एक होटल के कमरे से आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक होटल कर्मी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मुरादाबाद निवासी डॉ. सोनल अग्रवाल बीती 15 फरवरी को रामनगर रोड स्थित एक होटल में विवाह समारोह में शिरकत करने आईं थीं। उन्हें ठहरने के लिए होटल का कमरा नंबर 123 आवंटित किया गया था। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद डॉ. सोनल अपने मायके पहुंचीं।
उनका आरोप है कि जेवरात का डिब्बा चेक करने पर उसमें करीब दस लाख रुपये के आभूषण कम थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें कमरा खुला होने के दौरान वहां एक युवक घुसता और बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर होटल कर्मी ग्राम चनकपुर निवासी एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।