{"_id":"5b50d74e4f1c1b3c748b5e4e","slug":"121532024654-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवरात उड़ाने वालों का नहीं मिला सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवरात उड़ाने वालों का नहीं मिला सुराग
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। कारोबारी को झांसा देकर दो लाख के जेवरों को उड़ाने वालों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। एसओ ने टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में लगाया है। इधर, पुलिस ने सीसीटीवी में कैद तीन संदिग्ध बाइक सवारों के फोटो जारी किए हैं।
बता दें कि बुधवार को कारोबारी रमेश कुमार ढल्ला के प्रतिष्ठान ढल्ला ज्वैलर्स पर ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने खरीदारी के बहाने करीब दो लाख के सोने के टॉप्स उड़ा लिए थे। कारोबारी की दुकान एवं मुख्य बाजार में लगाए गए सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं। फुटेज में बाजार में एक सफेद रंग की कार भी संदिग्ध हालात में घूमते हुए दिख रही है।
थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले युवक बाहरी क्षेत्र से आए हुए प्रतीत होते हैं। फुटेज से निकाले गए युवकों के फोटो दिखाकर काफी स्थानों पर खोजबीन कराई जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, महामंत्री मनीष फुटेला, अभिषेक वर्मा, धर्मपाल, मनमोहन वर्मा, विजय सिडाना, राजेश वर्मा, संदीप वर्मा सहित तमाम व्यापारियों ने थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी से मिलकर खुलासे की मांग की।