फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   खेत में काम करते ग्रामीण पर झपट्टा गुलदार

खेत में काम करते ग्रामीण पर झपट्टा गुलदार

Thu, 26 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खेत में काम करते ग्रामीण पर झपट्टा गुलदार
जसपुर। खेत पर काम कर रहे ग्रामीण पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है। तेंदुए के आने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


ग्राम उदयपुर निवासी अशोक बुधवार शाम चार बजे अपने बेटे के साथ ग्राम रायपुर पट्टी निवासी हरजीवन के खेत में काम कर रहा था। इस दौरान अचानक एक तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से बचने को अशोक पास ही के एक खड्ढे में गिरकर घायल हो गया।


इस बीच पिता पर हमला होता देख अशोक का पुत्र जोर जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़ने लगे। इस दौरान तेंदुआ वहां से भाग गया। ग्रामीणों की मदद से घायल अशोक को निजी क्लीनिक पर उपचार कराया गया। खेत स्वामी हरजीवन सिंह ने बताया कि तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed