{"_id":"5a0de1814f1c1b7a548bd5a9","slug":"121510859137-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में गैस रिसाव से महिला समेत तीन झूलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर में गैस रिसाव से महिला समेत तीन झूलसे
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलेंडर में गैस रिसाव से महिला समेत तीन झुलसे
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप के आजादनगर स्थित एक सिडकुल कर्मी के घर में रखे सिलेंडर में गैस रिसाव से आग लग गई। इससे सिडकुल कर्मी की पत्नी और दो बेटियां झुलस गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। एसटीएच में चिकित्सकों ने बताया कि तीनों 50 से 60 फीसदी झुलसी हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
सिडकुल में काम करने वाला लालाराम अपनी पत्नी कमलेश (32) और दो नाबालिग बेटियों के साथ ट्रांजिट कैंप के आजादनगर में रहता है। बुधवार को लालाराम ने इंडेन गैस का सिलेंडर भरवाकर घर पर रखा था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी पत्नी और दो बेटियां भाग्यश्री (14) और मनीषा (12) रसोईघर में नाश्ता तैयार कर रही थी। गैस रिसाव होने से सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे कमलेश और उसकी दोनों बेटियां बुरी तरह झुलस गईं।
दूसरे कमरे में बैठे लालाराम और शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। एसटीएच के चिकित्सकों ने बताया कि तीनों 50-60 फीसदी झुलसे हैं, फिलहाल तीनाें की हालत स्थिर बनी हुई है।