फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   एक पखवाड़े बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, व्यापारियों में असंतोष

एक पखवाड़े बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, व्यापारियों में असंतोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक पखवाड़े बाद भी चोरी का खुलासा नहीं, व्यापारियों में असंतोष

विज्ञापन
खटीमा में सुपर बेकर्स में 21 दिसंबर को हुई चोरी का खुलासा न होने से खफा व्यापारी व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और कोतवाल योगेेश चंद्र उपाध्याय के समक्ष नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बाद भी न तो खुलासा किया न ही पुलिस जीडी में अपराध पंजीकृत किया। बता दें कि अरोड़ा मार्केट स्थित सुपर बेकर्स में 21 दिसंबर को बदमाशों ने 44,500 रुपये उड़ा लिए थे। प्रतिष्ठान के स्वामी लक्ष्मण चंद ने चोरी से संबंधित फुटेज पुलिस को सौंपते हुए अविलंब कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाल ने बताया कि पुलिस और एसओजी काम कर रही है। जल्द मामले का खुलासा होगा। वहां पर कृष्णा कन्याल, केएस पोखरिया, केएस बिष्ट, नवीन पुजारी, रमेश भट्ट, तरुण बत्रा, तनुज छाबड़ा, नीरज भट्ट, दीवान मेहता, देवेंद्र चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed