फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   नशे की लत पूरी करने को चोर बना छोटू

नशे की लत पूरी करने को चोर बना छोटू

Sat, 24 Feb 2018 12:30 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
नशे की लत पूरी करने को चोर बना छोटू
नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की दर्जन भर वारदातों को अंजाम दे चुका शातिर चोर छोटू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह कई स्थानों पर वारदातों को अंजाम देते सीसीटीवी में कैद हुआ था। फुटेज के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त कर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच सौ ग्राम चरस बरामद की है। इसके अलावा मंदिर से चोरी गए दानपात्र समेत हजारों रुपये की नकदी और आला नकब भी बरामद किया है।
विज्ञापन


एक माह से क्षेत्र में चोरी की लगातार वारदातें हो रही थीं। सीसीटीवी खंगाले तो कई स्थानों पर एक ही युवक नजर आया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर उसे आवास विकास कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम इशराक उर्फ छोटू पुत्र जाकिर निवासी ग्राम परतावाला, थाना महाराजगंज जिला गोरखपुर बताया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 17 फरवरी को लक्ष्मीपुरपट्टी निवासी रोहताश कुमार की प्रजापति ट्रेडर्स के वहां से चुराया पर्स और दो हजार की नकदी, 19 फरवरी को टांडा उज्जैन स्थित शिव मंदिर से चुराया दानपात्र और 28 सौ रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने 12 नवंबर को एमपी चौक स्थित बॉब की शाखा से चोरी के प्रयास में प्रयुक्त आलानकब भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छोटू के कब्जे से 500 ग्राम चरस भी बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल चंचल शर्मा, उपनिरीक्षक दिनेश फर्त्याल, दिनेश बल्लभ, कांस्टेबिल प्रकाश जोशी, राजेंद्र रौतेला, हरीश सनवाल, संदीप नेगी, सुरेंद्र सिंह शामिल है।

नशीली दवाओं के सेवन का आदी है छोटू
सीओ राजेश भट्ट ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए बताया कि छोटू पिछले कई सालों से काशीपुर में रहकर रहता है। वह पार्किंग में काम करता था, लेकिन नशे की लत में पड़ जाने के कारण वह चोरी करने लगा। छोटू ने पुलिस को बताया कि वह दुकानों से सिर्फ नकदी चुराता था। इन पैसों से वह टांडा उज्जैन स्थित मेडिकल स्टोरों से नशीली और प्रतिबंधित दवाइयां खरीदता था। सीओ ने बताया कि प्रतिबंधित दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोरों की जांच के लिए औषधि नियंत्रक को भी पत्र लिखा जा रहा है।


स्मैक की लत के लिए अनाज चुरा रहे नशेड़ी

नानकमत्ता। गढ़ीपट्टी गांव की महिलाएं पूर्व ग्राम प्रधान अनुराधा राणा के नेतृत्व में थाने पहुंची और थानेदार अशोक कुमार से स्मैकियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। कहा कि गांव में स्मैक का नशा बढ़ गया है। युवा स्मैक के नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। नानकी देवी पत्नी स्व. अमरजीत सिंह ने कहा कि बीती रात नशेड़ी उसके घर में घुस आए और करीब 80 किलो गेहूं और दो हजार की नकदी चुरा ले गए। इस पर पुलिस ने गांव में स्मैकियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी और चार स्मैकियों को थाने उठा लाई। थानेदार कुमार ने बताया कि चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, अगर स्मैक के लिए युवा चोरी को अंजाम दे रहे हैं तो ऐसे नशेड़ी जेल जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed