{"_id":"5a887e5d4f1c1bcb268ba7d3","slug":"11518894685-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित अफसर के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निलंबित अफसर के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। वन विभाग की महिला अफसर को अश्लील फोटो भेजने के मामले में निलंबित सिडकुल के तत्कालीन आरएम के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस आरएम के बयान दर्ज कर चुकी है। जल्द ही कोर्ट में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
सिडकुल के तत्कालीन आरएम गणपति सिंह रावत ने वन विभाग की महिला अफसर के व्हाट्स एप पर अश्लील फोटो भेज दिया था। इसके बाद अफसर की शिकायत पर गणपति रावत के खिलाफ आईटी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी ने अश्लील फोटो भेजने सहित दो मामलों की रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन के निर्देश पर सिडकुल की एमडी सौजन्या ने गणपति सिंह रावत को निलंबित करने के साथ ही उसे मुख्यालय में संबद्ध कर दिया था। अब पुलिस ने भी गणपति पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
अब पुलिस मामले में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही हैे। पंतनगर थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि मामले में महिला अफसर के बयान पहले दर्ज हो चुके थे। कुछ समय पहले तत्कालीन आरएम के बयान दर्ज किए गए हैं। वह अवकाश पर हैं। अवकाश से लौटकर तीन चार दिन में ही कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा। ब्यूरो