फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   तीस हजार के लालच में चालक ने चोरी किये मक्के के तीस कट्टे

तीस हजार के लालच में चालक ने चोरी किये मक्के के तीस कट्टे

Thu, 18 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
तीस हजार के लालच में चालक ने चोरी किये मक्के के तीस कट्टे
रुद्रपुर। ट्रक चलाने वाला एक चालक तीस हजार रुपये के लालच में ट्रांस्पोर्टर के ट्रक से ही मक्के के तीस कट्टे लेकर फरार हो गया। ट्रांस्पोर्टर की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर चोरी किए कट्टों को बरामद करने का प्रयास कर रही है। चालक का एक रिश्तेदार भी वारदात में शामिल है।
विज्ञापन


मंगलवार रात बब्बर ट्रांस्पोर्ट का एक ट्रक संख्या यूके 04सीए 3594 हल्दी से मक्के के कट्टे लेकर सिडकुल की ओर चला। ट्रक चला रहे चालक रंपुरा निवासी मुनीश पुत्र लाखन राम को मक्का सिडकुल की रिद्धी सिद्धी कंपनी में उतारना था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह मुनीश ट्रक लेकर फैक्ट्री पहुंचा और फैक्ट्री के अंदर ट्रक खड़ा करने की जगह ना होने पर उसने ट्रक को फैक्ट्री के बाहर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान मुनीश का एक रिश्तेदार छोटा हाथी लेकर वहां पहुंचा और दोनों ने ट्रक में लोड 30 मक्के के कट्टे छोटा हाथी में लादे और मौके से फरार हो गये। फैक्ट्री प्रबंधन ने जब ट्रांस्पोर्ट स्वामी नरेेश बब्बर को फैक्ट्री में मक्के की खेप ना पहुंचने की बात बताई तो नरेश ने चालक मुनीश को फोन किया लेकिन मुनीश का फोन नही लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी लेने के लिए नरेश फैक्ट्री पहुंच गये यहां उन्हें जानकारी मिली कि मुनीश ट्रक से मक्के के कट्टे लेकर फरार हो गया। नरेेश ने मामले की सूचना सिडकुल चौकी पुलिस को दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने छानबीन कर चालक मुनीश को उसके घर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


मामले को लेकर सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल का कहना है कि चालक की निशानदेही पर मक्के के कट्टों के साथ ही चोरी के लिए इस्तेमाल किये गये छोटा हाथी को तलाशा जा रहा है। मुनीश के रिश्तेदार की भी धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed