फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   खनन लदे वाहन रोकने पर युवक के सिर में मारी रॉड

खनन लदे वाहन रोकने पर युवक के सिर में मारी रॉड

Fri, 13 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खनन लदे वाहन रोकने पर युवक के सिर में मारी रॉड
काशीपुर। खनन से लदे वाहन खेत से गुजारने से मना करने पर तीन लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के चार दिन बाद घायल के भाई की तहरीर पर आईटीआई थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में ग्राम मुकंदपुर निवासी बब्बू सिंह ने कहा है कि जनपद रामपुर थाना स्वार के ग्राम घोसीपुरा निवासी कुछ लोग उनके खेत से उपखनिज लदे वाहन निकालते है। जिससे उनकी फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


नौ अप्रैल को घोसीपुरा निवासी आशर अली, फरमान और कबीर उसके खेत से रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहे थे। उसके भाई पप्पू के मना करने पर तीनों ने गाली गलौच व हाथापाई की। आरोप है कि इन लोगों ने लोहे की रॉड से हमलाकर पप्पू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे पप्पू की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को आईटीआई थाना पुलिस ने बब्बू की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed