फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ग्राम प्रधान सहित चार पर धोखाधड़ी का केस

ग्राम प्रधान सहित चार पर धोखाधड़ी का केस

Tue, 06 Mar 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सहित चार पर धोखाधड़ी का केस
किच्छा में अदालत के आदेश पर नजीबाबाद के ग्राम प्रधान परविंदर सिंह सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला पंचायत सदस्य सावित्री देवी ने अदालत में प्रार्थना-पत्र देकर कहा था कि गांव के गिरधारी पुत्र सकलदीप को ग्राम धाधा में पट्टे पर जमीन दी गई थी लेकिन कब्जा नहीं दिया गया। गिरधारी की संतान ना होने के कारण मैंने उसकी सेवा की तो गिरधारी ने उसे मुंह बोली बेटी बना लिया। गिरधारी ने बुढ़ापे में उसकी सेवा से खुश होकर उस जमीन की अपंजीकृत वसीयत कर दी। गिरधारी के निधन के बाद अदालत के आदेश पर वसीयत के आधार पर उक्त जमीन का कब्जा आदेश पारित हुआ। आरोप है कि ग्राम प्रधान परविंदर सिंह, उसके भाई सुखवीर सिंह, तेतरी देवी व उसके पुत्र अशोक ने एक साजिश के तहत परिवार रजिस्टर में गिरधारी के अलावा उसकी पत्नी के रूप में तेतरी देवी का नाम दर्ज कराकर प्रमाण पत्र हासिल किया गया। बाद में डीएम के समक्ष प्रस्तुत होकर शपथ पत्र दिया कि उस जमीन पर लगातार गिरधारी की पत्नी का कब्जा है। पुलिस ने धारा 420, 467, 468 व 471 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed