फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   आधा दर्जन चोरी की वारदातों का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा

आधा दर्जन चोरी की वारदातों का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा

Thu, 18 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन चोरी की वारदातों का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा
काशीपुर। काशीपुर कोतवाली और आईटीआई थाना क्षेत्र में पिछले तीन महीनों में हुई चोरी की आधा दर्जन से अधिक बड़ी वारदातों को पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


चार नवंबर 2017 को रामनगर रोड स्थित देवस्थली निवासी प्रकाश बलौदी के घर से अज्ञात चोर करीब पौने दो लाख की नकदी, 2700 अमेरिकी डालर, 500 सीडी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है। 30 नवंबर को जसपुर खुर्द गढ़वाल सभा स्थित सीबीआई के सेवानिवृत्त निरीक्षक के घर से चोर लाखों का माल ले उड़े थे।
विज्ञापन


दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा 14 दिसंबर को अज्ञात चोर बाजपुर रोड पर द्रोणसागर के सामने स्थित ओरेन ब्यूटी संस्थान के ताले तोड़कर करीब 2.80 लाख की नकदी चुरा ले गए थे। वारदात को अंजाम देने वाला युवक सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की दो शिक्षिकाओं के सरकारी आवासों से चोरों ने लाखों रुपये मूल्य का सामान और जेवर चोरी कर लिया। वहीं, जसपुर खुर्द में प्रापर्टी डीलर रवि चौधरी के घर एक पखवाड़े पूर्व हुई चोरी की वारदात का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed