फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दरोगा और कांस्टेबल पर गाज, निलंबित

दरोगा और कांस्टेबल पर गाज, निलंबित

Thu, 04 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दरोगा और कांस्टेबल पर गाज, निलंबित
रुद्रपुर। असलहे के लाइसेंस बनाने के नाम पर पैसों का लेनदेन करने के आरोप में दरोगा और शराब पीकर थाने में उत्पात मचाने के आरोप में सिपाही पर गाज गिरी है। एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। निलंबित दरोगा को उक्त मामले में पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि पखवाड़ा भर पूर्व एसएसपी डा. सदानंद दाते को शिकायत मिली थी कि आदर्श कॉलोनी चौकी में तैनात दरोगा लाल सिंह बोरा द्वारा असलहे का लाइसेंस बनाने के नाम पर पैसों का लेनदेन किया गया है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने बोरा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर उसकी जांच सीओ स्वतंत्र कुमार को सौंप दी थी। बुधवार को जांच रिपोर्ट में आरोप की पुष्टि होने पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। इधर, पंतनगर थाने में तैनात कांस्टेबल प्रकाश चिलकोटी ने सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा काटा था। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल प्रकाश घटना वाले दिन सुबह से ड्यूटी नहीं नहीं पहुंचा और देर रात को थाने में आकर वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच के साथ ही हाथापाई की थी। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से कांस्टेबल को काबू किया। मामले में एसएसपी ने प्रकाश चिलकोटी के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed