{"_id":"5a4151954f1c1b5c0c8b524a","slug":"101514230165-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े सुखा रही महिला करंट से झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े सुखा रही महिला करंट से झुलसी
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में मकान की छत पर कपड़े सुखा रही महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
किरन सक्सेना (32) पत्नी रविंद्र सक्सेना शांतिकालोनी वार्ड नंबर चार में परिवार के साथ रहती है। रविवार शाम किरन कपड़े धोने के बाद सुखाने के लिए बगल में रहने वाली अपनी बहन के मकान की छत पर गई थी। जैसे ही उसने साड़ी सुखाने के लिए झटके से वहां बंधी डोरी में डालने की कोशिश की तो साड़ी मकान के सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से जा टकराई। उसमें फैले करंट की चपेट में आकर किरन बुरी तरह से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां से उसे रैफर कर दिया गया। डाक्टर के अनुसार किरन 65 फीसदी झुलस गई है।