फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ वाहन चोर गिरोह का सरगना इरफान

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ वाहन चोर गिरोह का सरगना इरफान

Sun, 19 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ वाहन चोर गिरोह का सरगना इरफान
काशीपुर। काशीपुर कोतवाली के एक मुकदमे में फरार चल रहा अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह का सरगना मुठभेड़ में घायल हो गया। धीमरखेड़ा निवासी इरफान नोएडा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई इनोवा क्रिस्टा कार बरामद हुई है।
विज्ञापन


काशीपुर पुलिस ने 19 अगस्त को मोहल्ला रहमखानी निवासी एजाज उर्फ सोनू पुत्र यूसुफ और मोहल्ला कानूनगोयान निवासी आसिफ पुत्र रईस को धर दबोचा था। पुुलिस ने उसकी निशानदेही पर सात कारें बरामद की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अधिकांश गाड़ियां दिल्ली से चोरी कर लाई गई थी। गैंग का सरगना आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरखेड़ा निवासी इरफान पुत्र गामा है। जबकि गाड़ियों को बिकवाने का जिम्मा मुरादाबाद हरथला निवासी रियाजुद्दीन उर्फ रियाज का था।
विज्ञापन


बरामद गाड़ियों में से डस्टर दिल्ली के शालीमार बाग, स्विफ्ट डिजायर पंजाबी बाग, आई-20 तिलक नगर, सेंट्रो मोती नगर व पोलो दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र से चोरी होना पाई गई। इस मामले में इरफान व रियाज वांछित चल रहे थे। 15 नवंबर को नोएडा के गौर सिटी गोल चक्कर के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो सिपाही वरुण वीर व सचिन घायल हो गए। मुठभेड़ में काशीपुर से वाहन चोरी में फरार चल रहे धीमरखेड़ा निवासी इरफान पुत्र गामा भी पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इरफान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई इनोवा क्रिस्टा कार बरामद कर ली है। इस गैंग ने हरियाणा, दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर व उत्तराखंड में वाहन लूट और चोरी की वारदातें कबूली हैं।



धीमरखेड़ा निवासी मो. इरफान पुत्र गामा वाहन चोरी के मुकदमे 474/17 धारा 467,468, 471, 420, 379/411 में वांछित चल रहा है। उसे नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमे के विवेचना अधिकारी अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से वारंट बी प्राप्त कर तामीली कराएंगे। उसके बाद अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर लिया जाएगा।

-चंचल शर्मा, कोतवाल काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed