{"_id":"59ef8c034f1c1bcd538b913e","slug":"101508871171-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड ब्रेकर पर पलटे ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पीड ब्रेकर पर पलटे ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्रेकर पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौत
रुद्रपुर। भूरारानी में स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया, जिसके नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी दो बाइकें और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक युवक चोटिल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम भूरारानी निवासी राजकपूर (45) पुत्र कांता प्रसाद मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह राजकपूर अपने पड़ोसी के ट्रैक्टर में तेल भराकर लौट रहा था। गांव के करीब स्पीड ब्रेकर पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और राजकपूर ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वहां से गुजर रहा शारदा कॉलोनी निवासी शिवम भी मामूली रूप से चोटिल हो गया।
इसके अलावा दो बाइकें और एक स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजकपूर अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।