{"_id":"5b0ef5f14f1c1bf46e8b5707","slug":"10-million-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटरों को दी थी 10 लाख की सुपारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शूटरों को दी थी 10 लाख की सुपारी
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
Updated Thu, 31 May 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
जसपुर में पुलिस गिरफ्त में हत्या आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवेंद्र सिंह उर्फ लब्बा ने शूटरों से 10 लाख रुपये में दया सिंह की हत्या करने और स्वयं को घायल करने की सुपारी दी थी। शूटरों को एक लाख रुपये छह मई को एडवांस दे दिए थे। चारों अभियुक्तों ने 25-25 हजार रुपये बांट लिए थे। बाकी रुपये ब्लॉक प्रमुख गुरमुख के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज होने के बाद तय किए थे।
विज्ञापन
शूटरों ने तीन बार रेकी की थी
जसपुर। देवेंद्र सिंह उर्फ लब्बा घटना से तीन दिन पूर्व दया सिंह के घर पहुंच गया था। शूटरों ने उसके घर की तीन बार रेकी की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे और पिस्टल और बाईक संख्या यूके 06 एल-9443 बरामद की है। लब्बा को दो गोली मारी गई थी। उस पर काशीपुर जसपुर थाने में तीन अभियोग, शंकर उर्फ रवि शर्मा पर हत्या, हत्या के प्रयास के तीन मुकदमे, नरेंद्र शर्मा पर हत्या, हत्या के प्रयास के पांच मुकदमे व अलीम पर देहरादून में दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी देवेंद्र सिंह उर्फ लब्बा ने अपने ऊपर 0.32 बोर पिस्टल से दो गोलियां चलवायी थीं। हत्या के बाद आरोपी भोगपुर डाम की ओर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने लगाई सुरक्षा की गुहार
जसपुर। मृतक की पत्नी भजन कौर ने हत्या के आरोपी देवेंद्र सिंह उर्फ लब्बा के परिजनों से सुरक्षा किए जाने की पुलिस को तहरीर दी है। भजन कौर ने कहा कि उसके पति की हत्या के बाद रात को देवेंद्र सिंह के परिजन उसके घर आए और कहा कि वह अपनी तहरीर वापस ले ले। रिश्तेदारी का मामला है, इसे घर पर ही निपटा लेंगे। तहरीर वापस लेने को मना करने पर वह चले गए।
विज्ञापन
26 मई की रात को फिर आए और उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए और उन्हें बचाया। आरोपी फरार हो गए। एसएसपी सदानंद दाते ने आश्वस्त दिया कि उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा की जाएगी। उसके दोनों पुत्रों को शस्त्र के लाइसेंस दिए जाएंगे।