फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ??????? ?????? ??????? ??????? ?? ?? ?????

संयुक्त निदेशक पशुपालन उप्रेती का शव बरामद

Tue, 10 Mar 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 10 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
??????? ?????? ??????? ??????? ?? ?? ?????

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक पशुपालन डा. विनोद उप्रेती का शव टनकपुर-पीलीभीत मार्ग पर बरी अंजनियां के निकट पुलिया के नीचे पानी में पड़ा हुआ था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संयुक्त निदेशक चार मार्च को टनकपुर स्थित अपने घर से लापता हो गए थे, जिनकी लोकेशन खटीमा क्षेत्र में मिलने के बाद पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे थे।

विज्ञापन


मूलरूप से फल्याटी गांव भंसाली नाला सोमेश्वर निवासी डा. उप्रेती (55) पुत्र राम दत्त उप्रेती कोटद्वार में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थे और वर्तमान में शारदा कालोनी टनकपुर में सपरिवार रह रहे थे। चार मार्च को घर से लापता होने के बाद से खोजबीन शुरू की गई। बाद में पता न चलने के बाद केंद्रीय विद्यालय बनबसा में तैनात पत्नी भारती उप्रेती ने गुमशुदगी दर्ज करायी। सर्विलांस पर खोजबीन में उनके मोबाइल की लोकेशन झनकट में मिली थी, जिसके बाद से ही पुलिस और परिजनों में पुत्र अभिनव उप्रेती, भाई सुरेश उप्रेती और भुवन उप्रेती सहित तमाम लोग उनकी तलाश खटीमा क्षेत्र में कर रहे थे। मृतक के भाई सुरेश उप्रेती ने बताया कि तलाश के दौरान टेढ़ाघाट में उनके पांच और छह मार्च को देखे जाने का पता चला।
विज्ञापन


ढूंढखोज के दौरान एक ग्रामीण महिला ने टेढ़ाघाट और बरी अंजनियां के बीच एक पुलिया पर उनके बैठे होने की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे तो डा. उप्रेती का शव पुलिया के नीचे पानी में मुंह के बल पड़ा दिखाई दिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई संजीव कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं हैं अलबत्ता मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। परिजनों ने बताया कि वह तीन मार्च को ही कोटद्वार से छुट्टी आए थे। यह भी बताया कि वह अधिक समय चलने में बिताते थे। डा. उप्रेती के एक पुत्र और एक पुत्री हैं जिसमें पुत्र अभिनव उप्रेती बंगलूरू में इंजीनियर हैं और पुत्री अपर्णा एमटेक करने के बाद दिल्ली में इंजीनियरिंग कालेज में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed