फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

कर्ज चुकाने के लिए अपहरण किया अब जाना पड़ा जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crime
रुद्रपुर में अपहरण के आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। चार साल की मासूम का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगने के आरोपी चार लोगों को सोमवार को जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल चारों आरोपी अब पछता रहे हैं। मुख्य आरोपी शफी का कहना है कि उस पर भारी कर्ज था। रुपये लेने वाले उस पर तरह-तरह से दबाव बनाते थे।
विज्ञापन

शफी का कहना है कि वह कमेटी में रुपये लगाता था। इस कारण उस पर करीब 30 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। उसने चार दुकानें बेचकर करीब 23 लाख रुपये चुका दिए थे। सिर्फ सात लाख रुपये का कर्ज शेष था। शफी धैर्य से काम लेते हुए पुलिस में शिकायत करता तो उसको कर्ज चुकाने के लिए कुछ समय मिल जाता और आज वह जेल जाने से बच जाता लेकिन उसने रुपये लेने वालों के दबाव में आकर वारदात कर दी। शफी ने अपने साथ तीन और जिंदगियां भी बर्बाद कर दीं।
विज्ञापन

शफी ने बताया कि बच्ची का अपहरण करने के बाद वह अपनी महिला मित्र बनभूलपुरा निवासी छोटी के घर में उसे छोड़ कर आया था। बच्ची ने रात में दाल-चावल खाया था। अगले दिन बच्ची को दूसरे कपड़े भी पहनाए गए थे। शफी के परिवार में भी पत्नी और बच्चे हैं। कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों शफी, शाहरुख, फिरोज और छोटी को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed