फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime.

एचआईवी संक्रमित चाची ने नाबालिग भतीजे से बनाए संबंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crime.
रुद्रपुर। एचआईवी संक्रमित चाची ने अपने नाबालिग भतीजे को बहला फुसलाकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए। मामले की जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चाची को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की एसआईवी संक्रमण की वजह से मौत हुई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी एचआईवी संक्रमित 23 वर्षीय महिला साजिशन भतीजे को एड्स संक्रमित करना चाहती थी। इस वजह से उसने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार महिला पीलीभीत (यूपी) जिले के पूरनपुर इलाके में अपने गांव गई थी जहां उसके जेठ का बेटा भी था। महिला ने लड़के को झांसे में लेकर उसके साथ यौन संबंध बना लिए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद जब लड़का परिजनों के साथ रुद्रपुर में स्थित आवास पर आया तो महिला ने फिर उसके साथ संबंध बना लिए। लड़के के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने लड़के का मेडिकल कराया जिसमें यौन शोषण की पुष्टि हुई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed