{"_id":"623219666e315374aa5f5602","slug":"crime-rudrapur-news-hld456562673","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने प्लाईवुड शोरूम खंगालकर चार लाख रुपये किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने प्लाईवुड शोरूम खंगालकर चार लाख रुपये किए पार
विज्ञापन
रुद्रपुर प्लाईवुड शोरूम की टूटी दीवार।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड स्थित प्लाईवुड शोरूम से चोरों ने चार लाख रुपये चोरी कर लिए। वे गोदाम की दीवार तोड़कर भाग निकले। सीसीटीवी में पैसे निकालते और दीवार तोड़कर भागते हुए दो लोग कैद हुए हैं। पुलिस कर्मचारियों से भी पूछताछ में जुटी है।
रविवार देर रात दो चोरों ने माहमाया पेंट एंड प्लाईवुड शोरूम में घटना को अंजाम दिया है। शोरूम मालिक पुलकित बांबा ने कहा कि शोरूम के अंदर चोर कैसे घुसे, इसका पता नहीं चल पा रहा है। सोमवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी होने के चलते शोरूम नहीं खोला गया था। सीसीटीवी कैमरे में रविवार की रात दो लोग गल्ला खोलते दिखाई दे रहे हैं। गल्ले में चार लाख रुपये व शोरूम के कुछ जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।
मंगलवार की सुबह आकर जब शोरूम का गल्ला देखा गया तो उसमें रुपये नहीं थे। सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकतें दिखीं तब पुलिस को फोन किया है। इसके साथ ही शोरूम के 10 कर्मचारियों में से सिर्फ आठ कर्मचारी ड्यूटी पर आए हैं। दो कर्मचारियों को जब फोन किया गया तो वह गांव में होने की बात कह रहे हैं। शोरूम के ऊपर बनाए गए गोदाम की दीवार तोड़कर पीछे से चोर भागे।
विज्ञापन
इधर, मौके पर पहुंचे आदर्श कालोनी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप बिष्ट व पुलिस टीम ने शोरूम के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। इसके साथ ही पुलिस टीम कर्मचारियों से भी पूछताछ करने में जुटी है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद शहर में चोरी की वारदातें बढ़ गईं हैं। पुलिस प्रशासन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा हैं।

रुद्रपुर प्लाईवुड शोरूम में कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR