फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime

संदिग्ध रूप से लगी आग में झुलसी नाबालिग छात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crime
आग से जले कपड़े। - फोटो : RUDRAPUR
दिनेशपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से हाईस्कूल की छात्रा झुलस गई। उसे बचाने गई मां भी आग की चपेट में आ गई। दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं। नायब तहसीलदार ने हल्द्वानी में छात्रा के कलमबद्ध बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

दिनेशपुर के वार्ड संख्या नौ निवासी विनय राय की छोटी बेटी प्रिया हाईस्कूल में पढ़ती है। वह मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे आग की लपटों से घिरी नजर आई। उस वक्त विनय राय खेत में गए थे। घर पर मां, भाई और दादी थीं। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़कर वहां पहुंचे तो आग की लपटों से घिरी प्रिया मां से लिपट गई। परिजनों ने कंबल आदि डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाने में मां का हाथ, पैर व सीना झुलस गया। चचेरे भाई का पैर भी झुलस गया।
विज्ञापन

थाने से 100 मीटर दूर की घटना, पुलिस बेखबर
दिनेशपुर। घटना दिनेशपुर थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। इसके बाद भी पुलिस किसी भी तरह की जानकारी होने से इन्कार कर रही है। घर पर मौजूद दादी भी इस संबंध में जानकारी नहीं दे पा रही है। हालांकि परिजन आग लगने के कारण को बिजली का शॉर्ट सर्किट से जोड़ रहे हैं। उधर, महिला कल्याण समिति की संयोजक हीरा जंगपांगी ने कहा कि घर के सभी कमरों में बिजली के तार और स्विच बोर्ड सब ठीक थे। उन्होंने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात को संदिग्ध बताया है। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के मजिस्ट्रेट ने दर्ज किए बयान
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में नायब तहसीलदार हल्द्वानी भीम सिंह कुटियाल ने किशोरी के कलमबद्ध बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि लिफाफे में बंद बयान को मजिस्ट्रेट को भेजा जाएगा। (ब्यूरो)

दिनेशपुर में आग से जला बिस्तर।

दिनेशपुर में आग से जला बिस्तर।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed