{"_id":"62152fcb0354c73d7052dbda","slug":"crime-rudrapur-news-hld45448014","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से रुद्रपुर लाई जा रही नशीले इंजेक्शनों की खेप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से रुद्रपुर लाई जा रही नशीले इंजेक्शनों की खेप पकड़ी
विज्ञापन
रुद्रपुर में नशीले इंजेक्शनों के साथ पुलिस गिरफ्त में आरोपी ।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। एसओजी व एडीटीएफ की टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से नशे के 490 इंजेक्शन बरामद किए। यह इंजेक्शन यूपी से लाए जा रहे थे।
सोमवार रात बराड़ कालोनी को जाने वाले तिराहे के पास पुलिस टीम ने चेकिंग करते हुए बाइक सवार इंदिरा कालोनी, गली नंबर दो निवासी कपिल गोयल उर्फ विक्की उर्फ संकट को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से डायजापाम, व्यूप्रीनोफाईन व फिनरामीन मिथालेट के 590 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिसकी कीमत एक लाख रुपये है, साथ ही उसके पास से 11,250 रुपये भी बरामद किए गए।
पूछताछ में कपिल ने पुलिस को बताया कि नशीले इंजेक्शन वह बिलारी (यूपी) निवासी युवक से लेकर ट्रांजिट कैंप बेचने के लिए ला रहा था। वह ट्राजिट कैंप निवासी युवक के कहने पर नशीले इंजेक्शन खरीदकर ला रहा था। उसने बताया कि इजेक्शनों व दवाइयों को 800 रुपये प्रति सेट के हिसाब से बेचते हैं। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टीम में सीओ परवेज अली, एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, एडीटीएफ कमाल हसन, सुरेद्र प्रताप सिंह, विकास चौधरी, कंचन, अरुणा, दीपक कठैत, राजेंद्र कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
मलिन बस्तियों में चल रहा नशे का धंधा
रुद्रपुर। शहर की मलिन बस्तियों ट्रांजिट कैंप, रंपुरा और खेड़ा आदि में नशे का धंधा तेजी से पनप रहा है। यूपी से तस्करी कर रुद्रपुर लाये जा रहे नशे के इंजेक्शन व दवाइयां मलिन बस्तियों में खपाई जा रही है। सोमवर रात रुद्रपुर में नशीले इंजेक्शनों के साथ पकड़े युवक ने पुलिस को बताया कि वह ट्रांजिट कैंप निवासी युवक के कहने पर यूपी से नशीले इंजेक्शन लेकर आ रहा था।
पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ट्रांजिट कैंप के साथ रंपुरा और खेड़ा में सबसे अधिक नशे का धंधा चल रहा है। यहां स्मैक, चरस के साथ कच्ची शराब भी धड़ल्ले से बिक रही हैं। इसमें कुछ स्थानीय लोगों की भी मिलीभगत है। लेकिन पुलिस कर्मियों की लापरवाही या फिर सांठगांठ के कारण इन स्थानीय नशे के धंधेबाजों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। संवाद