{"_id":"67a7a6bd5c4d149ba003d925","slug":"crime-news-in-district-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-107948-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सितारगंज में 40 हजार रुपये घर से उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सितारगंज में 40 हजार रुपये घर से उड़ाए
Sun, 09 Feb 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। पहाड़ी उकरौली में विक्रांत मिश्रा के बंद घर में चोरों ने ताले तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर ली। विक्रांत ने पुलिस को बताया कि वह किराने की दुकान चलाते हैं। दो फरवरी को वह पत्नी, भाई, भतीजे के साथ घर में फर्रुखाबाद गए थे। चार फरवरी की सुबह आस पड़ोस के लोगों ने फोन कर घटना की जानकारी। चोरी होने की सूचना मिलते ही वे लौटे तो घर में अलमारी, लॉकर के ताले तोड़कर करीब साढ़े सात तोले सोने के जेवरात चोरी हुए थे। करीब 40 हजार की नकदी थी। चोर बच्चों के गुल्लक तोड़कर पैसे निकाल ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। एक संदिग्ध व्यक्ति तीन फरवरी की रात्रि में दिखा है। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन