{"_id":"67c0b72d3031cfbd230b9f77","slug":"crime-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-121425-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दबंगों ने कार पर बरसाए तलवार और डंडे, दहशत फैलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दबंगों ने कार पर बरसाए तलवार और डंडे, दहशत फैलाई
Fri, 28 Feb 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के आदर्श काॅलोनी में तलवार और डंडों से लैस लोगों ने एक घर में घुसने की कोशिश की। आरोप है कि मुख्य गेट बंद होने के चलते वे अंदर नहीं आ पाए। इससे गुस्साए आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वार्ड 29 आदर्श काॅलोनी निवासी गुलशन ने दी तहरीर में कहा कि बुधवार की वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। इसी बीच काॅलोनी का रहने वाले एक युवक ने गालीगलौज कर घर में घुसने की कोशिश की। इसके बाद उसने तलवार लाकर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। थोड़ी देर में युवक अपने साथ पांच अन्य लोगों को लेकर आया था। उनके हाथ में तलवार, तमंचा और डंडे थे। आरोपियों ने घर में घुसने की कोशिश की। उन्होंने घर का मुख्य गेट बंद कर खुद व परिवार की जान बचाई।
आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा कार में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पूरा परिवार सहमा है। बच्चा स्कूल जाने से डर रहा है। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। कोतवाली पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गुंडागर्दी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी
किच्छा व्यापार मंडल अध्यक्ष के बेटे सहित पांच नामजद
रुद्रपुर। दो दिन पहले काशीपुर हाईवे पर बाइक सवार को बेरहमी से पीटने के मामले में पुलिस ने किच्छा व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित पांच नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।
न्यू जैन काॅलोनी निवासी ओमप्रकाश ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 25 फरवरी की सुबह उनका बेटा हर्षतलोक सिंह दूध लेने कीरतपुर गया था। काशीपुर रोड पर पप्पू ढाबा के पास कुछ कांवड़ियों को देख वह अपनी बाइक को सड़क किनारे कर खड़ा हो गया था। आरोप है कि इसी बीच कांवड़ियों के साथ गुंडा किस्म के युवक ऋषि बजाज ने हर्षतलोक से अभद्रता की। उसने अपने सहयोगियों विनोद, अर्पित, अंशुल व चंदन को हॉकी, लाठी, डंडे और हथियारों के साथ बुलाया था। आरोपियों ने हर्षतलोक के साथ मारपीट की और भीड़ को भी उकसाया।
ऋषि बजाज, विनोद, अर्पित, अंशुल व चंदन और 15 अज्ञात लोगों ने बेटे को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा। इसी बीच वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उनके बेटे को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर एक दुकान में छिपाया। पुलिस ने गंभीर हालत में बेटे को सरकारी अस्पताल में भेजा था। आरोपियों ने उनके बेटे की बाइक भी तोड़ दी थी। घटना की रिकाॅर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी ऋषि किच्छा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज का बेटा है।