फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Crime news in district.

Udham Singh Nagar News: प्रेम विवाह करने वाली दूसरी समुदाय की पत्नी ने कराया बेटे का खतना

Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 25 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
रुद्रपुर। एक युवक ने दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पत्नी पर बेटे का खतना कराने व उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी घर पर रखी नकदी और दस्तावेज लेकर अपने समुदाय के कथित प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यूपी के बलरामपुर जिले के ग्राम अमराहावापुर छिट्टन निवासी अमित सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 10 साल पहले उसने एक विशेष समुदाय की सदरून निशा निवासी-ग्राम उरावा, थाना गोला, जिला गोरखपुर से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह पत्नी को लेकर लुधियाना चला गया था। चार साल पहले वह रोजी रोटी की तलाश में रुद्रपुर आ गया था। इस दौरान उनका बेटा सचिन पैदा हुआ था और वर्तमान में बेटे की उम्र आठ साल दो महीना है।
विज्ञापन


रुद्रपुर आने के बाद एक साजिश के तहत उसकी पत्नी को एक मुस्लिम व्यक्ति निजामुद्दीन निवासी प्रीत विहार काॅलोनी, फाजलपुर महरौला से मिलवाया गया था। आरोप है कि दो महीने पहले पत्नी ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाला था। ऐसा न करने पर वह विवाद करने लगी थी। वह परिवार की खातिर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए तैयार हो गया था। इसके बाद पत्नी ने उसे प्रतिबंधित मांस खाने को कहा तो उसने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार एक महीने पहले पत्नी बिना बताए बेटे को लेकर घर से गायब हो गई और आरोपी निजामुद्दीन के साथ रहने लगी थी। निजामुद्दीन ने उसके बेटे की मुसलमानी (खतना) भी करा दी। एक हफ्ते पहले पत्नी घर लौटी थी और माफी मांगकर उनके साथ रहने लगी थी।
कानूनी कार्रवाई पर हत्या कराने की धमकी दी
बीते 15 नवंबर को उसकी पत्नी पैतृक संपत्ति बेचने के बाद घर पर रखे 70 हजार रुपये, दस्तावेज और कपड़े लेकर फरार हो गई। उसने रंपुरा चौकी में तहरीर दी, मगर कोई कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि निजामुद्दीन फोन पर धमका रहा है और उसकी पत्नी को वापस करने से इन्कार कर रहा है। निजामुद्दीन ने कानूनी कार्रवाई करने पर उसकी हत्या कराने की धमकी दी थी और एक हफ्ते में रुद्रपुर नहीं छोड़ने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है।

अभियुक्त सदरून निशा को हिरासत में लिया गया है। उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। दूसरे अभियुक्त निजामुद्दीन की तलाश की जा रही है। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed