{"_id":"67bb6f098b441f72b50f935a","slug":"crime-news-in-district-khatima-news-c-236-1-ktm1001-108159-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में ताला तोड़ चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म में ताला तोड़ चोरों ने खंगाला घर
Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज/शक्तिफार्म। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी सहित बक्से से सामान चुरा लिया। परिवारजनों के नहीं पहुंचने से चोरी गए सामान का आकलन नहीं किया जा सका है।
शक्तिफार्म के गांव सुरेंद्रनगर निवासी संदीप वैध सहारनपुर में काम करते है। यहां गांव में उनकी मां रहती है, जो कुछ दिनों से सहारनपुर में ही थीं। इस दौरान चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ पूरे घर को खंगाल लिया। चोरी कब हुई इसका पता नहीं चल सका है।
रविवार को ग्रामीण सुबह काम पर जा रहे थे, जिसमें एक युवक की नजर बंद घर के टूटे ताले पर पड़ी। युवक ने आसपास के लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने संदीप व उसके मामा को घटना की जानकारी दी। संदीप के शक्तिफार्म निवासी मामा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शक्तिफार्म पुलिस से मौखिक शिकायत की है। संदीप के घर पहुंचने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी जाएगी। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। संवाद