फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   crime news in district.

Udham Singh Nagar News: बुर्जुग समेत तीन पर पॉक्सो का केस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
जसपुर। 60 साल के बुजुर्ग ने 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद दो माह का गर्भपात करा दिया। पीड़िता के नाना की शिकायत पर पुलिस ने बुजुर्ग और उसके बेटे और पुत्रवधु पर पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग धेवती मुख्तार शाह को अब्बा कहती है। दो महीने पहले मुख्तार ने धेवती को यह कर घर बुलाया कि हरी मिर्च काट दे। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपी ने किशोरी को पकड़ कर नशा सुंघा कर बेहोश कर दिया। इस अवस्था में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने के बाद वह घर आ गई। घटना के बाद किशोरी के पेट में जब दर्द हुआ तो उसने यह बात आरोपी की पुत्रवधू फईमा को बताई। कहा कि अब्बा ने मेरे साथ गलत किया है। इसके बाद आरोपी का बेटा सलमान किशोरी को धमकाने लगा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। आरोप है ये सभी किशोरी को डरा धमकाकर काशीपुर ले गए। इन लोगों ने किशोरी को गर्भपात की दवा खिला दी।
विज्ञापन


किशोरी के नाना की तहरीर पर मामले में बीएनएसएस के तहत धारा 16, 17, 3, 4, 115, 351(2), 352, 64(1) एवं 89 में बुजुर्ग मुख्तार शाह, उसके बेटे सलमान और पुत्रवधु फईमा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला अधिकारी रुचिका चौहान प्रकरण की जांच कर रही हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर-जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed